Sports: शाहजहांपुर में अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर में वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग वूमेन लीग 2025 का आयोजन शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में किया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए पुरस्कार जीते हैं। रविवार को हुए कार्यक्रम में सब जूनियर बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका वर्मा प्रथम रहीं। आरुषि द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पाया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा प्रथम, रहनुमा द्वितीय, नव्या तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में साहिबा प्रथम, नसरीन द्वितीय, प्रियांशी तृतीय, 58 किलोग्राम भार वर्ग में पलक प्रथम ,उर्वशी द्वितीय, सहजल तृतीय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में शालिनी प्रथम, रजिया द्वितीय, आलिया तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोजी प्रथम, आफरीन द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रहीं। 53 किलो भार वर्ग में निकिता वर्मा प्रथम, गौरी द्वितीय रहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया व जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव, ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय वर्मा की निगरानी में हुए आयोजन में निर्णायक मंडल में कोच राजीव कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकिशोर, संतोषी कुमारी शामिल रहीं। डॉ.कैलाश यादव, कमलजीत सिंह, रेहान खान, मुजाहिद अली आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 30, 2025, 12:43 IST
Sports: शाहजहांपुर में अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम #SubahSamachar
