VIDEO: मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़खानी, थाने से भागा आरोपी
आगरा। फोर्ट स्टेशन पर मंगलवार सुबह वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में हंगामा हो गया। महिला यात्री को छोड़ने गई बहन ने ट्रेन में सवार युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के साथ परिजन भी स्टेशन पर आए थे। महिला के भाई के विरोध पर युवक और उसके साथियों ने पिटाई कर दी। जानकारी पर आरपीएफ कर्मी पहुंचे। युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। थाने पर भी महिला यात्री के परिजन आ गए। इस बीच आरोपी युवक भाग निकला। इस पर पीड़िता के परिजन ने नारेबाजी शुरु कर दी। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एक्स पर पोस्ट करने के बाद मामले की जांच सीओ जीआरपी को साैंपी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 13:19 IST
VIDEO: मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़खानी, थाने से भागा आरोपी #SubahSamachar
