फगवाड़ा: शादी समारोह में रिजॉर्ट से महिला लापता
फगवाड़ा के बंगा रोड पर स्थित मारवल रिजॉर्ट से वीरवार तड़के एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति बंटी शर्मा ने बताया कि मारवल रिजॉर्ट में उनकी भतीजी की शादी का प्रोग्राम था। उनकी पत्नी रीना रात 1:51 बजे लापता हो गई। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है लेकिन उसमें भी स्पष्ट तौर पर कुछ मालूम नहीं पड़ा है। बंटी शर्मा ने बताया कि उनकी शादी को 18 साल हो गS हैं तथा उनका 17 साल का एक बेटा है। उन्होंने किसी तरह के आपसी लड़ाई झगड़े से भी इन्कार किया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:00 IST
फगवाड़ा: शादी समारोह में रिजॉर्ट से महिला लापता #SubahSamachar
