फतेहाबाद के टोहाना में पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर कर की हत्या

जाखल में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा पति के दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पत्नी पूजा व पति के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी जयभगवान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नसीब (44) गांव साधनवास के निवासी था। भाई रघुनाथ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 3 मार्च को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस पर पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा और मृतक के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार किया। पूछताछ ने खुलासा हुआ कि नसीब शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की बात करता था। पुलिस के अनुसार इसी बात से परेशान होकर पूजा ने उसकी श्रवण के साथ मिलकर उस समय हत्या कर दी जब वह घर में शराब के नशे की हालत में था। आरोपियों ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर उसका शव नहर में फेंक दिया है। पुलिस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर कर की हत्या #SubahSamachar