गुरुग्राम: बड़े चौराहों पर जाम से मिलेगी राहत, स्लिप रोड चौड़ी करने की तैयारी

गुरुग्राम। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। ट्रैफिक विभाग की ओर से शहर के कई व्यस्त चौराहों पर स्लिप रोड को चौड़ा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को आसान बनाना और पीक आवर्स में लगने वाले जाम को कम करना है। शहर में राजीव चौक, सुभाष चौक, बिलासपुर चौक, सोहना चौक, प्रकाश पुरी चौक, महावीर चौक, ट्यूलिप चौक और अग्रसेन चौक जैसे बड़े चौराहों पर हर दिन भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। सुबह ऑफिस समय और शाम को छुट्टी के दौरान इन स्थानों पर लंबी वाहन कतारे लग जाती है। कई बार लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: बड़े चौराहों पर जाम से मिलेगी राहत, स्लिप रोड चौड़ी करने की तैयारी #SubahSamachar