Kullu: फोन सुनते-सुनते कुल्लू से पता हुआ लाहौल का युवक, एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
बस अड्डा कुल्लू से फोन सुनते-सुनते अचानक लापता हुए लाहौल के योगेश को नौ दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर लाहौल-स्पीति के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी कुल्लू से मिला। उन्होंने युवक योगेश को तलाश करने का आग्रह किया है। परिजनों ने शक जाहिर किया है कि उसके लापता होने के पीछे एक युवती का हाथ है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की भी मांग की है। उधर , एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल का काहना है कि लापता युवक के परिजन और लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। उन्होंने परिजनों की मांग के अनुसार भी पुलिस छानबीन करेगी ताकि युवक के लापता होने के पीछे के कारणों का पता लगा सके और युवक को खोजा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:35 IST
Kullu: फोन सुनते-सुनते कुल्लू से पता हुआ लाहौल का युवक, एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल #SubahSamachar
