VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज की OPD में 3243 मरीज पहुंचे
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कुल 3243 मरीजों का उपचार किया गया। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंड के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उन्होंने सलाह दी कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि गर्मी में पसीना त्वचा पर जमने से समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने सलाह दी कि त्वचा को साफ और सूखा रखें। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:07 IST
VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज की OPD में 3243 मरीज पहुंचे #SubahSamachar
