अमृतसर: वारिस पंजाब दे ने पांच प्रत्याशिओं का किया एलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बुधवार को पांच विधानसभा हलकों के प्रभारी घोषित किए। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव भाई अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी ने मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, अजनाला से दलजीत सिंह कलसी, गिल से दर्शन सिंह, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा जग्गा और कोटकपूरा से रशपाल सिंह को हलका प्रभारी बनाया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अभी इन्हें प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और यह जरूरी नहीं कि यही नेता चुनाव में उम्मीदवार भी हों। हालांकि भविष्य में इन्हीं में से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया गया। सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की छवि, लोगों में पकड़ और उनके पिछले कार्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच प्रभारियों में से दो नेता एनएसए के तहत जेल में रह चुके हैं। खालसा ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए पूछा कि अब तक कितने लोगों को नशे से मुक्त कराया गया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग बदलाव और इंसाफ चाहते हैं। आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रभारी और पांच सदस्यीय कमेटियां नियुक्त की जाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर: वारिस पंजाब दे ने पांच प्रत्याशिओं का किया एलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी #SubahSamachar