यमुना सिटी: जेवर नगर पंचायत में वार्ड-12 उपचुनाव के लिए मतदान जारी
यमुना सिटी की जेवर नगर पंचायत के वार्ड-12 में सभासद पद के लिए मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया जारी है। वार्ड-12 में लगभग 1450 मतदाता है, जो सभासद के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। जेवर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में दो बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान हो रहा है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के वोटर कार्ड और पहचानपत्र की जांच करने के बाद उन्हें केंद्र में भेजा जा रहा है। जिससे पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके। इस पद के लिए जेवर क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जिनके बीच चुनावी मुकाबला जारी है। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मत पेटियों को पूरी सुरक्षा के साथ रख दिया जाएगा। 7 मई को मतगणना होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 17:18 IST
यमुना सिटी: जेवर नगर पंचायत में वार्ड-12 उपचुनाव के लिए मतदान जारी #SubahSamachar
