नारनौल: प्रवक्ता के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, बीईओ के आश्वासन पर खुला स्कूल

नारनौल के गांव जैलाफ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को ग्रामीणों ने पीजीटी केमिस्ट्री प्रवक्ता के खिलाफ विरोध जताते हुए स्कूल परिसर पर ताला जड़ दिया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर ताला खुलवाया। ग्रामीणों ने प्रवक्ता पर गुटबाजी व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से स्कूल का माहौल खराब करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि पहले भी विधायक, डीसी व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जा चुकी है। बीईओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल: प्रवक्ता के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, बीईओ के आश्वासन पर खुला स्कूल #SubahSamachar