फतेहाबाद: समैन में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ डीएसपी से मिले ग्रामीण

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर परेशान हो चुके है जिसके चलते वे वाल्मीकि मोहल्ला के लोगों के साथ डीएसपी जय भगवान से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने वाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाकर कर कार्रवाई की मांग की है डीएसपी ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। डीएसपी जयभगवान के नाम दी शिकायत में वाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले नरेंद्र, रघुवीर सिंह, बलजीत, बिट्टू, जगदीश, रामकुमार, अंकुश, मनीष, महिला सुनीता, गेजो देवी, पिंकी, बिमला और राममूर्ति ने बताया कि उनके गांव की ग्राम पंचायत के फैसले के अनुसार गांव में शराब बिक्री पर पूर्व रूप प्रतिबंध है जबकि वाल्मीकि मोहल्ला में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही है जिसके चलते दिन रात नशेड़ी मोहल्ले में घूमते हैं और महिलाओं से बदतमीजी करते है। अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि गांव में कुछ शरारती तत्व अवैध रूप से शराब और चिट्ठा बेचने का काम करते हैं जिनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर डीएसपी से मिले हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद: समैन में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ डीएसपी से मिले ग्रामीण #SubahSamachar