Video: युवती ने सपा नेता पर लगाया पोस्ट करने के लिए उकसाने का आरोप
सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है। कौड़िया पुलिस ने वकार खां और दुर्गेश कुमार की शिकायत पर बौनापुर निवासी पल्लवी शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जब युवती के घर पहुंची तो उसने हाल ही में सपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ल पर सपा प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए कहने का आरोप लगाया। युवती ने कहा कि उसे कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी उनके परिवार की होगी। वहीं, भवानी भीख शुक्ल ने आरोपों को निराधार बताया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 14:54 IST
Video: युवती ने सपा नेता पर लगाया पोस्ट करने के लिए उकसाने का आरोप #SubahSamachar
