VIDEO: यूपी के मंत्री दारा सिंह चौहान बोले, बेटी की शादी के लिए नहीं फैलाने पड़ रहे हाथ

गोंडा। शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों जोड़ों ने सात फेरे लिए। कई जोड़ों का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि अब किसी गरीब व्यक्ति को किसी के आगे हाथ फैलाने और कर्ज लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबकी परेशानी को समझा है। लगातार सामूहिक विवाह में खर्च को बढ़ाया है। पहले 10 से 15 हजार रुपये नहीं मिल पाता था अब एक लाख रुपये गरीब कन्याओं के विवाह में खर्च किए जा रहे हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि सरकार संरक्षक व अभिभावक के रूप में कार्य कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा ही नहीं, बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक का खर्च सरकार उठा रही है। इस दौरान सभी विधायक, अधिकारी व लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: यूपी के मंत्री दारा सिंह चौहान बोले, बेटी की शादी के लिए नहीं फैलाने पड़ रहे हाथ #SubahSamachar