Video: येलो जोन पास में नाम-फोटो की भिन्नता की निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर को संबोधित शिकायत नगर कोतवाल को सौंपकर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर से जुड़े येलो जोन पास में कथित नाम और फोटो की भिन्नता की निष्पक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाचारों के अनुसार एक येलो जोन पास पर नाम गोपाल राव का अंकित है, जबकि फोटो किसी अन्य व्यक्ति की होने का दावा किया गया है। शरद शुक्ला ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर देश के सबसे संवेदनशील स्थलों में है, ऐसे में सुरक्षा पास में इस तरह की कथित विसंगति बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पास जारी करने की पूरी प्रक्रिया, सत्यापन और अनुमोदन की स्वतंत्र जांच कराने व दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता अतुल यादव, माताप्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: येलो जोन पास में नाम-फोटो की भिन्नता की निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग #SubahSamachar