Video: झांसी स्टेशन पर नए ट्रैक के लिए काम शुरू, 90 दिन प्रभावित रहेंगी 53 ट्रेनें
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मंगलवार को पुराने वॉशेबल एप्रन की जगह नए ट्रैक के निर्माण का काम शुरू हो गया है। प्लेटफार्म तीन पर बैरीकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया है। वॉशेबल एप्रन के मलबे को बाहर ले जाने के लिए लगाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एडीआरएम नंदीप शुक्ला ने बताया कि यात्री सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है। वहीं, झांसी-ललितपुर व ललितपुर-बीना पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली है। निर्माण के चलते पूरे प्लेटफार्म पर घेराबंदी की गई है, जिससे यात्री प्लेटफार्म तीन की ओर न जा सकें। वहीं, तीन जेसीबी लगाकर रेलवे ने वॉशेबल एप्रन उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है। मलबा बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां प्लेटफार्म एक व सात पर दौड़ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा हो रही है। एडीआरएम नंदीश शुक्ला ने कहा कि स्टॉफ को मॉनीटरिंग के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य 8 जनवरी तक चलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2025, 06:38 IST
Video: झांसी स्टेशन पर नए ट्रैक के लिए काम शुरू, 90 दिन प्रभावित रहेंगी 53 ट्रेनें #SubahSamachar
