VIDEO: "वंदेमातरम के नाम पर हो चौराहे का नाम, हर शहर में एक चौराहे का नाम रखें"

शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के एक प्रमुख चौराहे का नाम वंदेमातरम के नाम पर रखने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर शहर में कम से कम एक चौक या चौराहे का नाम वंदेमातरम के नाम पर रखा जाना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिल सके। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: "वंदेमातरम के नाम पर हो चौराहे का नाम, हर शहर में एक चौराहे का नाम रखें" #SubahSamachar