VIDEO: 'दे दे प्यार दे...', गाने पर UP के मंत्री का धमाकेदार डांस

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम और रोजगार विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ का फिल्मी गाने पर डांस करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री फिल्मी गाने दे-दे प्यार दे के गाने पर जमकर थिरकते नजर आए। मामला राजघाट रोड पर स्थित एक होटल का है, जहां शादी कार्यक्रम चल रहा था। मनोहर लाल महरौनी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक हैं और सरकार में राज्यमंत्री है। बृहस्पतिवार की रात एक शादी में शामिल होने पहुंचे। शादी समारोह के दौरान जब स्टेज पर बॉलीवुड का प्रसिद्ध गाना दे-दे प्यार दे गाना शुरू किया, तो मंत्री जी खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़ गए। उन्होंने यहां जमकर ठुमके लगाए। उनके समर्थक व शादी कार्यक्रम में मौजूद मेहमान ताली बजाते रहे। राज्यमंत्री को यह गाना बहुत पसंद है। वह पहले भी कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नाचते-गाते दिखाई दे चुके हैं। पहले भी राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ इस गाने पर डांस कर चुके है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2025, 08:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 'दे दे प्यार दे', गाने पर UP के मंत्री का धमाकेदार डांस #SubahSamachar