VIDEO: उन्नाव हाईवे पर सड़क हादसे में जीजा साली घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के उन्नाव हाईवे पर गौतमन खेड़ा गांव के पास शनिवार की शाम को सड़क हादसे में जीजा और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। सरेनी थाना क्षेत्र के प्रयागदत्त खेड़ा मजरे छिवलहा गांव निवासी कमलेश (45) अपनी साली मंजू (40) को बाइक से महेश खेड़ा, थाना बिहार जनपद उन्नाव से लेकर अपनी ससुराल शीतलबख्श खेड़ा जा रहे थे। रास्ते में गौतमन खेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एनएचएआई की एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर कमलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंजू की हालत ठीक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2025, 20:25 IST
VIDEO: उन्नाव हाईवे पर सड़क हादसे में जीजा साली घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर #SubahSamachar
