कन्नौज: नीरज मिश्रा हत्याकांड पर वीडियो से सियासत गरम, मुनीश मिश्रा के दावे से बढ़ा विवाद

नीरज मिश्रा हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और वीडियो के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, जबकि नीरज मिश्रा के बड़े भाई मुनीश मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपने दावे दोहराए हैं। मामले की शुरुआत तब हुई जब मुकेश पाल देशबंधु नाम के एक फेसबुक यूजर ने नीरज मिश्रा हत्याकांड को लेकर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे भ्रामक बताते हुए विरोध जताया। सपा नेता इंजीनियर अनिल पाल ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर लिखित शिकायत दी और पोस्ट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नीरज मिश्रा के बड़े भाई मुनीश मिश्रा ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने स्तर पर कई गंभीर आरोप लगाए। संवाद न्यूज एजेंसी इन दावों या वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कन्नौज: नीरज मिश्रा हत्याकांड पर वीडियो से सियासत गरम, मुनीश मिश्रा के दावे से बढ़ा विवाद #SubahSamachar