Video: दरोगा के घर 35 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

तेलीबाग स्थित मलिहाबाद थाने में तैनात दरोगा संजय यादव के घर हुई 35 लाख रुपये के जेवरों की चोरी का पुलिस ने चौथे दिन खुलासा कर दिया। मंगलवार को कालिंदी पार्क के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद किए गए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की पत्नी कविता यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। परिवार के विंध्याचल दर्शन पर जाने के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अर्जुन रावत, सुदैफ अली, विनय कुमार और दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: दरोगा के घर 35 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद #SubahSamachar