Video: दिनकर की पंक्तियों से मुख्यमंत्री का जातिवाद पर प्रहार, बोले- सभी जिलों में हों आयोजन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए जातिवाद पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वह अक्सर अपने भाषणों में दिनकर जी की रचनाओं और विचारों का जिक्र करते हैं, क्योंकि उनमें समाज को दिशा देने की शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को जाति के आधार पर बांटने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है और सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में कराए जाएं, ताकि नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 15:37 IST
Video: दिनकर की पंक्तियों से मुख्यमंत्री का जातिवाद पर प्रहार, बोले- सभी जिलों में हों आयोजन #SubahSamachar
