VIDEO: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लाठी-डंडों से हमला करते दिखे लोग

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए कई लोग दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीथीपुर गांव का है, जहां किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार करते नजर आ रहे हैं। इसमें एक बुजुर्ग समेत कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और किस स्थान का है। साथ ही इसमें शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो अमेठी का ही है या नहीं। यदि जांच में वीडियो का संबंध अमेठी से पाया जाता है तो संबंधित लोगों की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लाठी-डंडों से हमला करते दिखे लोग #SubahSamachar