Video : शांतनु महाराज बोले- सनातन धर्म ही भारत की आत्मा
तिलोई के मेढौना गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। जो इस देश में रहना चाहता है, उसे इसकी परंपराओं और आस्था का सम्मान करना होगा। सनातन धर्म पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि ऐसा जीवन दर्शन है जो मानवता, करुणा और सेवा की राह दिखाता है। कथावाचक ने कहा कि दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहार केवल रोशनी के पर्व नहीं, बल्कि समाज में समरसता और सहयोग का संदेश देने वाले अवसर हैं। उन्होंने सनातनी परिवारों से आग्रह किया कि वे हिंदू दुकानदारों से ही खरीदारी करें, ताकि खर्च किया गया धन समाज की भलाई में लगे और किसी अनुचित कार्य में उपयोग न हो। उन्होंने कहा कि छोटे व स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करना ही सच्ची सेवा है, क्योंकि इससे उन परिवारों में भी खुशियां पहुंचेंगी, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2025, 19:23 IST
Video : शांतनु महाराज बोले- सनातन धर्म ही भारत की आत्मा #SubahSamachar
