VIDEO: सियालदह एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, रेलवे ने रोकी विद्युत सप्लाई
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की छत पर एक युवक चढ़ गया। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तत्काल ओवरहेड विद्युत सप्लाई बंद करा दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब 45 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों ने मोदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार समय रहते विद्युत सप्लाई बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 09:59 IST
VIDEO: सियालदह एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, रेलवे ने रोकी विद्युत सप्लाई #SubahSamachar
