VIDEO: साधारण सभा की बैठक में कबड्डी के विकास और पारदर्शिता पर मंथन

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय, जोनल और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रतियोगिताओं का आवंटन विभिन्न जिलों को करने के साथ कबड्डी के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व सांसद सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन में पारदर्शिता बढ़ाने, खिलाड़ियों को आवश्यक सहायता देने और जिला सचिवों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: साधारण सभा की बैठक में कबड्डी के विकास और पारदर्शिता पर मंथन #SubahSamachar