VIDEO: सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

सीतापुर हरदोई मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम करमसेपुर के पास हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम नटौरा निवासी कपिल (24 वर्ष) अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में नेमिषारण्य के आरबगंज स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बर्मी निवासी मोहित उम्र ( 20 वर्ष ) अपने साथी लवकुश (20 वर्ष) व अर्जुन (22 वर्ष) के साथ बाग में कीटनाशक का छिड़काव कर ट्रैक्टर-टैंकर से वापस गांव लौट रहा था। तभी सीतापुर-हरदोई मार्ग पर करमसेपुर के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मोहित तथा बाइक सवार कपिल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में घायल लवकुश को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने कपिल व मोहित को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार जारी है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल। मौके पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल #SubahSamachar