VIDEO: सिटी मजिस्ट्रेट की अभद्रता पर भड़के छात्र, जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे

छात्र राम तिवारी की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आवाज उठाई। ज्ञापन देने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के अभद्रता पर छात्र भडक़ उठे। सभी डीएम दफ्तर में धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। इससे अफरातफरी रही। सिटी मजिस्ट्रेट के माफी मांगने पर धरना समाप्त हुआ। गोरा बाजार निवासी राम तिवारी शहर स्थित नामी गिरामी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। बीते मार्च को छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। परिषद के जिला संयोजक अभिषेक पटेल, प्रांत सहमंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, आनंद सिंह, दिव्यांशु तिवारी, आदित्य उपाध्याय, आशू सोनकर, आयुष सिंह समेत 35 छात्र सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ज्ञापन के जरिए मांग की कि जांच कराई जाए कि छात्र ने किन कारणों से खुदकुशी की। इसकी वजह स्कूल प्रबंधन काउत्पीडऩ रहा कि छात्र पर अधिक पढ़ाई करने का दबाव बनाया गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सभी छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन तो लिया, लेकिन उन्होंने छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे सभी आक्रोशित हो गए। डीएम दफ्तर में ही धरने पर बैठकर नारेबाजी संग प्रदर्शन करने लगे। पुुलिस ने पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। छात्रों का कहना था कि जिला प्रशासन छात्र राम तिवारी की मौत के मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि सिटी मजिस्ट्रेट प्रकरण की जांच नहीं कराना चाहते हैं। जिस समय छात्र हंगामा कर रहे थे, उस समय अपने कक्ष में डीएम मौजूद नहीं थी। नामी गिरामी स्कूल को बचाने की कोशिश की जा रही है। मामला तूल पकड़ने पर शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने धरने पर बैठे छात्रों से माफी मांगी। साथ ही छात्र की मौत के मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराने का भरोसा दिया। इस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि छात्रों को समझाकर शांत करा दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सिटी मजिस्ट्रेट की अभद्रता पर भड़के छात्र, जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे #SubahSamachar