Video: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, उपखंड कार्यालय का घेराव
इंदिरानगर के सेक्टर-25 पावर हाउस पर स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है और बिल संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर की जगह पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:42 IST
Video: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, उपखंड कार्यालय का घेराव #SubahSamachar
