Video : रायबरेली...अधिवक्ता दिवस पर तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

तहसील परिषद में बुधवार को बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता दिवस आयोजित हुआ। इस आयोजन में 1995 बैच के तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन संघर्ष, सत्य और समर्पण का उदाहरण है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। कहा कि वकील सिर्फ केस नहीं लड़ते वे समाज की आवाज भी बनते हैं। सही दिशा, सही सलाह और सही जानकारी देने में उनकी भूमिका सबसे अहम रहती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण श्रीवास्तव, अशोक कुमार वर्मा और विनोद मौर्य को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर तीनों अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. विनय भदौरिया ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, केपी सिंह, चौ. राजेंद्रनाथ सिंह, सुरेश निगम, संजय अवस्थी, ज्योतिरेंद्र मिश्र, अशोक शुक्ला, पंकज मिश्र, वीरेंद्र वर्मा और आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video : रायबरेलीअधिवक्ता दिवस पर तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान #SubahSamachar