Video : रायबरेली में निफ्ट का दीक्षांत समारोह, छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी
निफ्ट रायबरेली का 14 वां दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान निफ्ट की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर जोनाली डी. बाजपेयी समेत विशिष्ट अतिथि और लेदर इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। छात्रों ने हमेशा की तरह इस साल भी अधिकतम बीस लाख का पैकेज दुबई की एक कम्पनी में अपनी काबिलियत से हासिल किया है। इस दौरान निफ्ट की डायरेक्टर ने बताया कि इस वर्ष 85 प्रतिशत बच्चों का प्लेसमेंट हुआ है और बाकी बचे 15 परसेंट हायर स्टडी या अपने स्टार्टअप में जा रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री से आये अतिथि ने बताया कि फैशन इंडस्ट्री में लेदर से जुड़े कामों के लिए बाजार में विशेषज्ञों की मांग है। छात्रों को उनकी एकेडेमिक विशिष्टता के लिए गोल्ड मैडल दिया गया है। गोल्ड मैडल पाने वाले छात्रों ने जहाँ फैशन इंडस्ट्री में बहुत सम्भवनाओं को बताया है, वहीं अभिभावकों ने अपने बच्चो की उपलब्धि परखुशीजताईहै।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2025, 11:53 IST
Video : रायबरेली में निफ्ट का दीक्षांत समारोह, छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी #SubahSamachar
