Video: रायबरेली में गंगा में डूबकर युवक की मौत

शुक्रवार शाम को रामपुर कला घाट पर गंगा में नहाते समय फतेहपुर का एक युवक डूब गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने जाल डालकर युवक का शव खोज निकाला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फतेहपुर शहर के पटेल नगर मोहल्ले का रहने वाला साहिल ( 22 ) अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार शाम को साहिल अपने दोस्तों के साथ रामपुर कला घाट पर गंगा नहाने गया था। गंगा में उतरते ही वह अधिक गहराई के कारण डूबने लगा। उसे बचाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। नदी में जाल डलवाने पर कुंड में साहिल का शव मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: रायबरेली में गंगा में डूबकर युवक की मौत #SubahSamachar