VIDEO: रामपथ पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक, चालकों में नाराजगी, यात्रियों को पैदल जाना पड़ रहा है राम मंदिर
अयोध्या। टेढ़ी बाजार चौराहा से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा के संचालन और पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में टेढ़ी बाजार से लता मंगेशकर चौक तक ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने और इनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से ही रामपथ ई-रिक्शा से खाली रहा। सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी, जिससे किसी भी वाहन को रामपथ पर जाने नहीं दिया जा रहा है। ई-रिक्शा चालकों ने फैसले पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गोल्फ कार्ट को चलने की अनुमति दी जा रही है, जबकि ई-रिक्शा पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ई रिक्शा चालकों के बताया कि इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। वहीं, प्रतिबंध के चलते धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर जाने वाले कई श्रद्धालुओं को पैदल सफर करना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 08:17 IST
VIDEO: रामपथ पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक, चालकों में नाराजगी, यात्रियों को पैदल जाना पड़ रहा है राम मंदिर #SubahSamachar
