Video: रिजल्ट देख सपनों को लगी उड़ान: कोई बनेगा आईएएस, तो कोई डॉक्टर-वकील बन करेगा देश सेवा
सीबीएसई इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुबह से ही विद्यार्थी मोबाइल और लैपटॉप पर वेबसाइट खोलकर अपने परिणाम देखने में जुटे रहे। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, कई घरों में मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं दोस्तों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य के सपनों को भी खुलकर साझा किया। किसी ने आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करने की इच्छा जताई, तो किसी ने डॉक्टर बनकर गरीबों का इलाज करने का संकल्प लिया। वहीं कई छात्र-छात्राएं वकील बनकर न्याय दिलाने और समाज में बदलाव लाने की बात कहते नजर आए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:43 IST
Video: रिजल्ट देख सपनों को लगी उड़ान: कोई बनेगा आईएएस, तो कोई डॉक्टर-वकील बन करेगा देश सेवा #SubahSamachar
