VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, 5 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जा रही में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक नवजात बच्ची बाल बाल बच गई है। यह हादसा रात लगभग 11 बीही गांव के पास हुआ। कार रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो आजमगढ़ में छठ पूजा मनाकर लखनऊ लौट रहे थे। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बल्दीराय सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस एक युवक को घायल अवस्था में लाई थी, जिसे डॉ. सरिता ने 'ब्रॉड डेड' घोषित किया। पांच अन्य घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में परिवार की दो माह की बच्ची सुरक्षित बच गई। बल्दीराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2025, 12:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, 5 घायल #SubahSamachar