VIDEO: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जताई खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

अंबेडकरनगर। ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले पर प्रधान प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। प्रधानों ने इसे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया। प्रधानों का कहना है कि 20 मई को लखनऊ स्थित ईको गार्डन में आयोजित महापंचायत में ग्राम प्रधानों ने प्रस्तावक नियुक्त करने के बजाय प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाई थी। लंबे समय से इस आदेश का इंतजार किया जा रहा था। जलालपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में देरी की स्थिति में ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने से गांवों में रुके विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 13:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जताई खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार #SubahSamachar