Video: पुलिस का इंतजार, नहीं खुल सका विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला
लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल में बुधवार सुबह 10 बजे विद्यालय का ताला खोले जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस बल के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण स्कूल अब तक नहीं खुल सका है। विद्यालय परिसर के बाहर शिक्षक, शिक्षक नेता, छात्र-छात्राएं और अन्य संबंधित लोग मौजूद हैं तथा स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर शिक्षक और शिक्षक नेताओं की मौजूदगी है, जबकि पुलिस के अभी तक नहीं पहुंचने के कारण ताला खोलने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस बल रास्ते में है। पुलिस के पहुंचने के बाद ही विद्यालय का ताला खोले जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्कूल के बाहर सुबह से लोगों की भीड़ जुटी हुई है और सभी की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट होने और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 09:04 IST
Video: पुलिस का इंतजार, नहीं खुल सका विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला #SubahSamachar
