VIDEO: लखनऊ में एक ऐसा मंदिर जहां पूरे दो माह तक लगातार चलेगा अनवरत भंडारा
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार की ओर से पूरे ज्येष्ठ माह भर लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। संस्था के महामंत्री रुपेश अग्रवाल और कोषाध्यक्षा राजेश अग्रवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बड़े कूलर और वॉटर कूलर लगवाए गए हैं। हर दिन बदल बदलकर भोजन व्यवस्था की जाती है। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि लखनऊ शहर के 11 अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर आरओ युक्त वॉटर कूलर लगाए गए हैं।। इनमें डालीगंज बाजार, आई टी चौराहा, छाछी कुआं, लाल कुआं, चौक, न्यू हैदराबाद, दो सरस्वती शिशु मंदिर, निशातगंज, महानगर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 16:13 IST
VIDEO: लखनऊ में एक ऐसा मंदिर जहां पूरे दो माह तक लगातार चलेगा अनवरत भंडारा #SubahSamachar
