Video: लुईस खुर्शीद बोलीं- सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कांग्रेस ने दिए

लखनऊ के नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, युवाओं और सभी वर्गों को नेतृत्व में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। लुईस खुर्शीद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने से बेहतर है उन्हें वास्तविक भागीदारी दी जाए। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को समावेशी बताते हुए संगठन की उपलब्धियां गिनाईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: लुईस खुर्शीद बोलीं- सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कांग्रेस ने दिए #SubahSamachar