Video: लगातार बढ़ती गर्मी से बच्चे बेहाल, स्कूल छुट्टी के समय बढ़ी परेशानी
लखनऊ में लगातार बढ़ रही गर्मी बच्चों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। स्कूलों की छुट्टी के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बच्चे परेशान नजर आए। कई जगह वाहन सीटें इतनी गर्म हो गईं कि अभिभावक बच्चों को बैठाने से पहले उन पर पानी डालकर ठंडा करते दिखे। कुछ परिजन बच्चों को कपड़े से ढककर धूप से बचाते नजर आए। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:50 IST
Video: लगातार बढ़ती गर्मी से बच्चे बेहाल, स्कूल छुट्टी के समय बढ़ी परेशानी #SubahSamachar
