VIDEO: कृषि मंत्री ने की धान खरीद की समीक्षा, समितियों पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत

अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ धान खरीद के प्रगति की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में धान की खरीद बढ़ाई जाए और किसानों को किसी भी स्तर पर परेशान न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि रबी की फसल का समय शुरू हो चुका है। ऐसे में यूरिया की मांग भी बढ़ेगी, इसलिए सभी साधन सहकारी समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि हर केंद्र पर यूरिया उचित मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने नहरों की सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए बताया कि अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही नहरों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इसके बाद कृषि मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ एसआईआर को लेकर भी बैठक की और संगठनात्मक इनपुट लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ से संपर्क कर ऐसे वोटरों के फॉर्म जमा कराएं, जो अब तक नहीं भर पाए हैं या जमा नहीं हो सके हैं। साथ ही मतदाताओं की पहचान कर फॉर्म भरवाने का कार्य भी तेजी से किया जाए। मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा और मतदाता सूची के सुधार दोनों पर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कृषि मंत्री ने की धान खरीद की समीक्षा, समितियों पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत #SubahSamachar