VIDEO: ईंट भट्ठा मुनीम पर धारदार हथियार से हमला, मौत, इलाके में सनसनी
गोंडा। छपिया थाना के साबरपुर गांव में बुधवार देर रात एक ईंट भट्ठे के मुनीम पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुनीम को कर्मचारी निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम सजीवन वर्मा (38) निवासी ग्राम अमसन दहलवा, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। वह साबरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुनीम के पद पर कार्यरत थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठा कर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 04, 2025, 11:47 IST
VIDEO: ईंट भट्ठा मुनीम पर धारदार हथियार से हमला, मौत, इलाके में सनसनी #SubahSamachar
