VIDEO: हवाई जहाज को धक्का देकर ले जाने का वीडियो वायरल, लोगों में कौतूहल

हवाई जहाज को धक्का देकर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो फुरसतगंज से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करतीं है। बताया जा रहा है कि यह विमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का है जिसका उपयोग प्रशिक्षण के लिए किया जाता रहा है। जानकारी के अनुसार इस विमान की सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, जिसके बाद इसे प्रशिक्षण कार्य से अलग कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि अकादमी प्रशासन इस विमान को प्रशिक्षण परिसर से हटाकर सड़क मार्ग से आवासीय परिसर तक ले जा रहा है। वीडियो में लोगों को विमान को धक्का देते हुए देखा जा रहा है, जिससे यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार विमान को आवासीय परिसर में स्थापित किया जाएगा। इसका उपयोग सजावटी रूप में किया जाएगा, जैसे रेलवे विभाग कई स्थानों पर इंजन या डिब्बों को प्रदर्शन के रूप में स्थापित करता है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: हवाई जहाज को धक्का देकर ले जाने का वीडियो वायरल, लोगों में कौतूहल #SubahSamachar