Video: गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग, कल से फिर बारिश के आसार
लखनऊ में बुधवार को लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। दिनभर उमस के कारण लोगों को घरों और बाहर दोनों जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से 13 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। राजधानी में बारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 11:46 IST
Video: गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग, कल से फिर बारिश के आसार #SubahSamachar
