Video: गोंडा में जिला पंचायत सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके परिश्रम, लगन और उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अन्य छात्रों से भी मेधावियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: गोंडा में जिला पंचायत सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान #SubahSamachar