Video: गोंड आरक्षण अधिकार सम्मेलन में बोले नरेंद्र कश्यप, समाज उत्थान पर जोर
लखनऊ के हजरतगंज स्थित दारुलशफा कॉमन हॉल में मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति की ओर से गोंड समूह आरक्षण अधिकार कोर कमेटी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाज के अधिकार, आरक्षण और उत्थान के मुद्दों पर विचार रखे। उन्होंने संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। मंच पर दीपिका रायकवार, डॉ. सुभाष, कैप्टन जगदीश कश्यप, राजेंद्र प्रसाद गोंड, सीताराम कश्यप, रामनाथ गोंड, बिंद्रा प्रसाद, रामजी गोंड समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:04 IST
Video: गोंड आरक्षण अधिकार सम्मेलन में बोले नरेंद्र कश्यप, समाज उत्थान पर जोर #SubahSamachar
