VIDEO: फर्जी कागजों से बिहार जा रही कोयले से लदी डीसीएम पकड़ी

बाराबंकी/हैदरगढ़। कस्बे के मुख्य चौराहे पर वन विभाग की टीम ने शनिवार की रात लकड़ी का कोयला लादकर जा रही एक डीसीएम को पकड़ा। वाहन में कई बोरियां कोयले की भरी मिलीं, जो रायबरेली के महराजगंज से बिहार भेजी जा रही थीं। जांच के दौरान वाहन मालिक अयाज द्वारा भेजा गया अभिवहन पास संदिग्ध लगा, जिस पर किसी अन्य वाहन का नंबर दर्ज था। टीम द्वारा दोबारा मांगे गए अभिलेखों की रायबरेली से की गई पुष्टि में वे भी फर्जी पाए गए। प्रकरण में वन अधिकारियों ने संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 07, 2025, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: फर्जी कागजों से बिहार जा रही कोयले से लदी डीसीएम पकड़ी #SubahSamachar