Video: एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुपईडीहा में आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर असेंबली ऑफ गॉड चर्च स्कूल, रुपईडीहा के विद्यार्थी भी शामिल रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक योगेंद्र शुक्ला, इंदर घरती, इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सभासद रतन अग्रवाल, सभासद प्रतिनिधि संजय कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, हरीश चन्द्र एवं संदीप जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का उत्साह बढ़ाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 08:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट ने किया ध्वजारोहण #SubahSamachar