VIDEO: डिप्टी सीएम ने राम मंदिर के ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को परखा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया और 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए की जा रहीं तैयारी व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर सनातन को मजबूत करेगा और ऊर्जा का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-दुनिया को पूरी तरह से बनकर तैयार राम मंदिर समर्पित करने जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 23, 2025, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: डिप्टी सीएम ने राम मंदिर के ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को परखा #SubahSamachar