VIDEO: चांदपुर गांव स्थित नलकूप में घुसा नाग, फर्श तोड़कर निकाला गया

लखनऊ। इटौंजा के चांदपुर गांव स्थित गजोधर प्रसाद के नलकूप में रविवार को काला नाग घुसने से उनको फर्श और दीवार का एक हिस्सा तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह नलकूप के कमरे में रखी बोरियो के बीच से सामान निकालने गये थे लेकिन नांग की फुफकार पर उन्होंने यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद गुलालपुर गांव से नाग पकड़ने के लिए एक युवक को बुलाया गया। जिसकी डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद नाग को जिंदा बाहर निकाला गया। उसे डिब्बे में बंदकर जंगल में छोड़ दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: चांदपुर गांव स्थित नलकूप में घुसा नाग, फर्श तोड़कर निकाला गया #SubahSamachar