VIDEO: गोपेश्वर के पटियाल धार में जंगल में लगी आग की चपेट में आई सड़क पर खड़ी कार
चमोली जिले में अब जंगल की आग विकराल रूप ले रही है। बृहस्पतिवार को गाेपेश्वर के पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर चीड़ के जंगल में लगी आग से यहां खड़ी एक कार जल गई। क्षेत्र में कई हेक्टेयर वन संपदा भी जलकर राख हो गई है। मौके पर बदरीनाथ और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के फायर वाचर भी पहुंचे थे, मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि पलभर में ही सबकुछ राख हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 19:51 IST
VIDEO: गोपेश्वर के पटियाल धार में जंगल में लगी आग की चपेट में आई सड़क पर खड़ी कार #SubahSamachar
